फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 65 हजार में ली थी व्यापारी की हत्या की सुपारी, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी के बक्कास निवासी व्यापारी समर की हत्या की सुपारी 65 हजार में ली गई थी। मामले में सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एफआईआर में हत्या का प्रयास की धारा बढ़ाई है।
विज्ञापन



इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी गोसाईगंज के सलौली निवासी देवराज, बीबीडी इलाके के मिर्दहा टोला गांव में रहने वाला आदित्य यादव व लोखरिया निवासी शिवम है। मामले में पुलिस छह जुलाई को एक आरोपी सुशांत गोल्फ सिटी के पासिन ढकवा निवासी शिवा रावत को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में समर के मामा योगेंद्र सिंह ने छह अप्रैल को थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। देवराज ने पूछताछ में बताया कि उन्हें रॉकी ने रंजिश के चलते समर की सुपारी दी थी। छह अप्रैल को वह रॉकी और राधे की बिना नंबर प्लेट की वैन से साथियों के साथ सुशांत गोल्फ सिटी स्थित कैलाश एन्क्लेव के पास पहुंचे थे। यहां रात करीब नौ बजे समर बाइक से गुजरता दिखा था। जेल रोड पर समर को रोक कर उस पर हमला किया गया था। इंस्पेक्टर के मुताबिक मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें