फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ठाकुरगंज में आज सात मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज में रविवार को इमली वाली मस्जिद, हरदोई रोड में मजलिस के बाद बैतुल माल का असरा का जुलूस निकाला जाएगा। यह झाऊलाल इमामबाड़ा हरदोई रोड पर संपन्न होगा। जुलूस के कारण सात मार्गों पर डायवर्जन रहेगा। दुबग्गा तिराहे से बड़े वाहन बालागंज चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। ये बुद्धेश्वर, बाराबिरवा (अवध) चौराहा होकर जाएंगे। बालागंज चौराहे से ठाकुरगंज, झाऊलाल इमामबाड़ा, घासमंडी होते हुए तहसीनगंज तिराहे की ओर जाने वाले वाहन जल निगम रोड होकर जाएंगे। ठाकुरगंज चौराहा से वाहन झाऊलाल इमामबाड़े की ओर नहीं जा सकेगें। ये ठाकुरगंज/ सआदतगंज होकर जाएंगे। तहसीनगंज तिराहे से वाहन झाऊलाल इमामबाड़ा, कोनेश्वर तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। ये तिराहे से बाएं हुसैनाबाद होते हुए जाएंगे। कोनेश्वर तिराहे से वाहन तहसीनगंज होते झाऊलाल इमामबाड़ा, बालागंज की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये कोनेश्वर तिराहे से घंटाघर, हुसैनाबाद, ठाकुरगंज चौराहे से दाहिने होकर जाएंगे। कोनेश्वर तिराहा से बड़े वाहन तहसीनगंज होते हुए झाऊलाल इमामबाडा, बालागंज की तरफ नहीं जाएंगे। ये कोनेश्वर तिराहे से रूमी गेट, कुडियाघाट बंधा रोड, जल निगम रोड होते हुए बालागंज चौराहे से दाहिने होकर जाएंगे। डालीगंज चौराहे की ओर से आने वाले बड़े वाहन मर्चरी तिराहे से दाहिने पक्का पुल होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें