निगोहां में आयोजित मेले में फूंका रावण का पुतला।
निगोहां। कस्बे में लगने वाला दशकों पुराना बाल दशहरा मेला बृहस्पतिवार देर रात रावण दहन व जवाबी आतिशबाजी के साथ संपन्न हुआ। एक दिवसीय मेले का शुभारंभ डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल, एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा, एसओ निगोहां अनुज तिवारी व मेला कमेटी अध्यक्ष संजीव शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। भगवान राम की आरती उतारी गई।
यहां रामलीला मंचन के अंतिम दिन राम बने अमित गुप्ता और विभीषण बने उस्मान ने अपने अभिनय से सभी का दिल जीत लिया। मंचन के बाद 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन हुआ। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं बारिश के चलते रावण के पुतले को खड़ा करने के लिए आयोजनकर्ताओं को क्रेन का सहारा लेना पड़ा। मेला प्रांगण में 25 सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों की मदद से चप्पे-चप्पे पर निगरानी रही। मेले की सुरक्षा व्यवस्था में स्थानीय पुलिस मुस्तैद रही।