फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: काले जादू का डर दिखाकर कारोबारी से 64.65 लाख ठगे

Sun, 15 Sep 2024 06:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। साउथ सिटी निवासी कारोबारी हेमंत कुमार राय को काला जादू होने का डर दिखाकर ऑनलाइन बाबा ने समाधान के नाम पर 64.65 लाख रुपये लेकर हड़प लिए। मामले में हजरतगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हेमंत के मुताबिक सालभर से उनकी कंपनी काफी नुकसान में चल रही थी। सारा काम देखने वाली कर्मचारी भी छोड़कर चली गई थी। इस दौरान वह अपने भाग्य के बारे में जानने के लिए सोशल मीडिया पर ज्योतिषी को तलाश रहे थे। तभी उन्हें प्रिया बाबा एस्ट्रोलॉजी के बारे में पता चला। वेबसाइट पर दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर बाबा ने काला जादू होने की बात कही। समाधान के लिए 11 हजार रुपये की मांग की। उन्होंने रकम जालसाज के खाते में ट्रांसफर कर दी। इसके बाद बाबा ने हर नई समस्या बताकर कई बार में कारोबारी से 64.65 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें