लखनऊ। लुलु मॉल में कल्याण ज्वेलर्स के स्टोर पर ग्राहक बनकर पहुंची टप्पेबाज तीन महिलाओं ने 43.76 ग्राम के सोने के दो कड़े पार कर दिए। घटना स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कल्याण ज्वेलर्स फर्म के स्टोर मैनेजर पवन कुमार जायसवाल ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कराई है। घटना 11 सितंबर रात की है। वहीं, राजाजीपुरम की सपना कॉलोनी में शनिवार रात फुटवियर की दुकान का शटर तोड़ कर चोरों ने 25 हजार के जूते-चप्पल व होम थियेटर पार कर दिया। दुकानदार ने थाने पर तहरीर दी है। दुकान मालिक ऐशबाग निवासी सुमित चिलानी हैं।