फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेहतर उत्पादन के लिए 63 किसानों को मिला सम्मान

Tue, 24 Dec 2024 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट के तथागत हाॅल में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय, डीएम अजय कुमार द्विवेदी, सीडीओ अनुभव सिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टाॅलों व मोटे अनाज के स्टॉलों का निरीक्षण किया। साथ ही कृषि क्षेत्र में बेहतर उत्पादन करने वाले 63 किसानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के हित में कई योजनाएं चला रही है। जिसका किसान लाभ लें। कृषि विभाग के अधिकारियों व कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक विधि से खेती करने के लिए प्रेरित किा। इस मौके पर कृषि विभाग के 18, मत्स्य विभाग के छह, उद्यान विभाग के छह, पशुपालन विभाग के छह किसानों को सम्मानित किया गया। वहीं, ब्लाॅक स्तर पर प्रत्येक विकास खंड से पांच-पांच किसानों को सम्मानित किया गया। फार्म मशीनरी बैंक की ओर से दो किसानों को ट्रैक्टर की चाबी देकर सम्मानित किया गया। वहीं डिजिटल क्राॅप सर्वे में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें