कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर और ऑक्सीजन संकट के बीच बृहस्पतिवार को डिस्चार्ज होने वालों के आंकड़ों ने राहत दी। पहली बार नए संक्रमितों से ज्यादा डिस्चार्ज होने वालों की संख्या रही।
विज्ञापन
6207 मरीज डिस्चार्ज हुए जबकि 5239 संक्रमण के नए मामले सामने आए। जबकि 19 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके अलावा 54,967 सक्रिय केस दर्ज हुए।
ऐसे समय में जबकि लगातार संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं तथा मरीजों को इलाज मिलना मुश्किल हो रहा है। डिस्चार्ज मरीजों का आंकड़ा छह हजार से ऊपर पहुंचना सुखद है।
इससे पहले मंगलवार को 3590 लोगों को डिस्चार्ज किया गया था। संक्रमण के मामले में भी थोड़ी राहत वाली खबर रही जबकि पिछले 24 घण्टे में 5239 नए मामले मिले।