फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटोलिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, तीन दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटोलिफ्टर गैंग का पर्दाफाश तीन दबोचे
विज्ञापन


बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चोरों, लुटेरों और अपराधियों की गिरफ्तारी के खिलाफ जारी अभियान के तहत मसौली पुलिस ने एक ऑटोलिफ्टर गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुुखबिर की सूचना पर पांच हजार रुपये के इनामी लुटेरे समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को अपराधियों के पास से बाइक, तमंचा, मोबाइल और सौ ग्राम मारफीन बरामद की है।


पुलिस अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार ने मंगलवार को पुलिस लाइन में गैंग का खुलासा करते हुए यह जानकारी पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि मसौली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की तीन युवक रामनगर तिराहा सहादतगंज पर अपराधी सूरज कुमार व लवकुमार वर्मा निवासी बिकौली थाना सफदरगंज और लक्ष्मीनरायण निवासी सैदनपुर थाना सफदरगंज एकत्र हैं।
विज्ञापन



मसौली थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार, व उनकी टीम ने घेराबंदी पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों ने 12 दिन सफदरगंज चौराहे से, दो माह पूर्व खुर्दमऊ समेत कई स्थानों से बाइकें चुराकर झाड़ियों में छिपाते थे और तीन से चार हजार रुपये में बेच देते थे। अभियुक्तों के पास से नौ बाइक, 14 स्मार्टफोन, दो तमंचा चार जिंदा कारतूस समेत सौ ग्राम मारफीन बरामद हुई है।
विज्ञापन



एसपी ने बताया कि अपराधी सूरज पांच हजार रुपये का इनामी है। तीनों के खिलाफ बदोसरांय, सफदरगंज और कोतवाली नगर में कई मामले पंजीकृत हैं। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें