फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक अभियंता को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
अभियंता को विधायक प्रतिनिधि ने बनाया बंधक
विज्ञापन


गोंडा। अपने अधिकारी से वार्ता कर लौट रहे सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता हरिओम सिंह को भाजपा विधायक विनय द्विवेदी के प्रतिनिधि ने रास्त से अगवा कर विधायक के आवास में बंधक बना लिया।

वहां अभियंता को आधे घंटे तक कमरे में बंद रखा और किसी दूसरे ठेका न देने के लिए धमकाया। किसी तरह वहां से निकले अभियंता ने पूरी जानकारी अपने साथियों को दी।
विज्ञापन


इसके बाद सिंचाई विभाग के अभियंताओं और कर्मचारियों ने कार्य बाहिष्कार कर दिया। इसके बाद अभियंताओं ने प्रभारी डीएम और पुलिस अधीक्षक का घेराव कर उनसे जानमाल की गुहार लगाई।

सिंचाई विभाग के ठीक सामने मेहनौन के विधायक विनय द्विवेदी का आवास है। सहायक अभियंता हरिओम सिंह ने का कहना है कि वह अपने अधिकारी से वार्ता करके दफ्तर लौट रहे थे तभी विधायक विनय द्विवेदी के प्रतिनिधि मनोज तिवारी ने अपने सहयोगियों के साथ उन्हें अगवा कर लिया और विधायक के आवास में लेकर चले गए।

आवास के भीतर प्रतिनिधि और उनके सहयोगियों ने घेर लिया। कहाकि कोई भी कार्य सिंचाई विभाग का दूसरे से न कराया जाए। इसे लेकर प्रतिनिधि ने दबाव बनाया और धमकी भी दी। सहायक अभियंता के साथ हुई घटना की जानकारी होने पर विभाग के अभियंता एकजुट हो गए।

आंदोलन शरू कर दिया। कार्य बहिष्कार कर अभियंताओं और कर्मचारियों ने प्रभारी जिलाधिकारी रत्नाकर मिश्र से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। कहाकि विधायक प्रतिनिधि मनोज तिवारी गलत कार्य के लिए दबाव बना रहे हैं और अपने गुंडों के साथ जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

प्रभारी जिलाधिकारी ने भरोसा दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी। इसके बाद अभियंताओं ने पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग किया। अभियंताओं का कहना है कि विधायक के प्रतिनिधि को विभाग में प्रवेश करने से रोका जाए। बताया जा रहा है कि विधायक के प्रतिनिधि सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में कब्जा भी किए हैं।

इनसेट
अभियंताओं ने ज्ञापन सौंपा है, विधायक प्रतिनिधि के बारे में शिकायत की है। अभियंताओं को समझाया गया है और पूरी जानकारी करके आगे की कार्रवाई होगी।
रत्नाकर मिश्र, एडीएम

-इस मामले में मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी का कहना है कि गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। ऐसी कोई घटना उनके आवास पर नही हुई है। मामले की जानकारी हुई है। यह मेरे खिलाफ साजिश है। अनावश्यक आरोप लगाकर छवि बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नही जाएगा।
विज्ञापन


प्रतिनिधि को ही दे दिया फोन
मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी से बात करने के लिए उनके नंबर पर फोन किया गया। विधायक ने कोई बात नही की उन्होंने फोन मनोज तिवारी को ही दे दिया। मनोज तिवारी ने सहायक अभियंता के मामले की जानकारी से इन्कार किया।

मुझे विवाद की जानकारी नही दी गई है। यह भी नही पता है कि कुछ हुआ भी है। जानकारी होने पर पता करेंगे।
पीयूष मिश्र, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें