फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा में डूबीं दो सगी बहनें

विज्ञापन
विज्ञापन
कजरी तीज पर नदी में जल भरने गईं थीं, ग्रामीणों ने एक को सकुशल बचाया
विज्ञापन

थानगांव/रेउसा (सीतापुर)। थानगांव इलाके में बुधवार को कजरी तीज पर घाघरा नदी में जल भरने आई दो सगी बहनें डूब गई। एक को ग्रामीणों ने सकुशल बाहर निकाल लिया। जबकि दूसरी का कोई पता नहीं चला है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जाल डालकर डूबी बालिका को तलाश करने में जुटी हुई थी।

रामपुर मथुरा थानाक्षेत्र के टेड़वा मनिकापुर गांव से कई महिलाएं हर साल की तरह कजरी तीज की पूजा के लिए बुधवार को घाघरा नदी से जल भरने आई थीं। महिलाओं के समूह में मनिकापुर निवासी मिंटू की बेटियां चांदनी (8) और पारुल (12) भी शामिल थीं।
विज्ञापन


थाना थानगांव क्षेत्र के सीपतनुर गांव के करीब घाघरा नदी में जल भरते समय अचानक दोनों बहनें डूब गई। शोरगुल सुनकर वहां मौजूद ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगा दी। ग्रामीण नदी से चांदनी को सकुशल बाहर निकाल लाए। मगर पारुल का कुछ पता नहीं चला।

आशंका जताई जा रही कि पानी के तेज बहाव में बहकर वह कहीं दूर चली गई है। हालांकि खबर पाकर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से जाल लगाकर शाम तक पारुल को तलाशती रही। लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कुछ पता नहीं चल सका था।

तालाब में डूबकर युवक की मौत
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली तालगांव इलाके में बुधवार को तालाब में मछली का शिकार करने गए युवक की डूबकर मौत हो गई। तालगांव के सधनापुर गांव में रहने वाला अमित (20) पुत्र राम अवतार दोपहर बाद गांव के बाहर तालाब पर दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गया था।
विज्ञापन


बताते हैं कि इसी बीच अचानक पैर फिसलने से वह तालाब के गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख दोस्तों ने शोर मचाया। ग्रामीणों ने पहुंचकर उसे तालाब से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें