फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने बोलेरो में मारी टक्कर, चार महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर (फैजाबाद)। परिवहन निगम की बस की टक्कर से बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई तथा उसमें सवार चार महिलाएं जख्मी हो गई। घायल महिलाओं को सीएचसी बीकापुर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

हादसा रविवार को करीब तीन बजे कोतवाली क्षेत्र के बिलारी माफी तिराहे के पास इलाहाबाद हाईवे पर हुआ। अहिमाने कोतवाली देहात सुल्तानपुर निवासी आधा दर्जन से अधिक लोग जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, बोलेरो में सवार होकर सुबह अयोध्या बच्चे का मुंडन कराने गए थे। वहां से घर लौटते समय बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के बिलारी माफी तिराहे के पास फैजाबाद से सुल्तानपुर जा रही परिवहन निगम की सुल्तानपुर डिपो की अनुबंधित बस ने बोलेरो में टक्कर मार दी। पुलिस जख्मी चार महिलाओं को अस्पताल ले गई। हादसे में दौलत देवी (60), लक्ष्मी (35), निधि सिंह (22), तथा संगीता देवी (32) घायल हो गईं हैं। बोलेरो चालक उमेश यादव ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र सरोज ने बताया कि बस की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें