फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से मासूम की मौत, लोगों न लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। नगर कोतवाली के देवकाली चौकी अंतर्गत सरदार पेट्रोल पंप के सामने बनी मार्केट में लगे लोहे के इंगल में उतरे करंट की चपेट में आने से सात वर्ष के मासूम की मौत हो गई। इससे नाराज लोगों ने देवकाली-दर्शननगर मार्ग पर जाम लगा दिया। मासूम के पिता ने दुकानदार व एक अन्य के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

देवकाली चौकी स्थित सरदार पेट्रोल पंप के सामने स्थित मार्केट में पांच दुकानें बनी हैं। इन दुकानों के पीछे कुछ रिहायशी मकान बने हैं। इन मकान में रहने वाले श्यामलाल के मकान की बिजली की केबल कपड़ा दुकानदार भानू की दुकान के ऊपर लगे इंगल के सहारे गई है। इसी इंगल के सहारे दुकानदार ने दुकान के आगे छांव करने के लिए एक और इंगल खड़ा किया था। लोगों के अनुसार इंगल पर लगी केबल कटी हुई थी, बरसात में इसके सहारे करंट छांव करने के लिए लगे केबल पर उतर आया। अपरान्ह करीब तीन बजे श्यामलाल के बगल रहने वाले सुभाष का सात वर्षीय पुत्र हिमांशु उर्फ गोलू खेलता हुआ घर आ रहा था। इस दौरान उसने उस इंगल को छू लिया और करंट की चपेट में आ गया। करंट से झुलसे गोलू ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंचे पावर कारपोरेशन के कर्मी इंगल में लगी केबल व बिजली काट कर वहां से चुपचाप खिसक लिए। इससे नाराज लोगों ने देवकाली-दर्शननगर सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर देवकाली चौकी के प्रभारी अमित कुमार व अयोध्या के रानोपाली चौकी प्रभारी निर्मल सिंह पहुंचे और लोगों को समझा कर शांत किया। मासूम के पिता ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर श्यामलाल व भानू के ऊपर केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
देवकाली चौकी प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है, केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पावर कॉरपोरेशन के अवर अभियंता अमित कुमार ने बताया कि इसमें विभाग की लापरवाही नहीं है। केबल कटी हुई थी और इसकी सूचना विभाग को नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें