फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में विवाद पर दोस्त ने किया था युवक का कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में विवाद पर दोस्त ने किया था युवक का कत्ल
विज्ञापन



अंबेडकरनगर। इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत चकुआपुर गांव में युवक की हत्या शराब पीने के दौरान हुए विवाद के चलते उसके मित्र ने ही ईंट से कूंचकर की थी।


घटना के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली गई है। एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए 10 हजार रुपये नकद इनाम दिया है।


गौरतलब है कि बुधवार सुबह प्राथमिक विद्यालय फूलपुर परिसर में चकुआपुर गांव निवासी विजय कुमार का शव पड़ा मिला था। उसके चेहरे व गुप्तांग को ईंट कूंचने के साथ ही शीशे की टूटी बोतल से गोदा गया था।
विज्ञापन



पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे को सूखी घास-फूस से जलाने का भी प्रयास किया गया था। पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर फूलपुर गांव निवासी हरिनाम के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।


एसपी संतोष कुमार मिश्र ने गुरुवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि, इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने आरोपी हरिनाम को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया।


उसकी निशानदेही पंर हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली गई है। एसपी ने बताया कि, हरिनाम व विजय मित्र थे। दोनों एकसाथ शराब पीते थे। मंगलवार रात भी दोनों ने एकसाथ शराब पी थी।
विज्ञापन



इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इस पर हरिनाम ने ईंट से वार कर विजय की हत्या कर दी।


बाद में शव छिपाने के लिए प्राथमिक विद्यालय फूलपुर में फेंक दिया। एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम की सराहना करते हुए 10 हजार रुपये का नकद ईनाम दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें