फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी की पिटाई से भड़के लेखपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टांडा तहसील में लेखपाल पर हुए हमले से नाराज लेखपालों ने जिले की सभी तहसीलों में मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। लेखपालों का कहना था कि मामले में शामिल लोगों की जल्द गिरफ्तार किया जाए। तहसील अध्यक्षों की अगुवाई में एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया। इस बीच अलीगंज पुलिस ने मामले में आरोपी सपा नेता राकेश यादव व दो अज्ञात के विरुद्घ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित अकबरपुर तहसील में कार्य बहिष्कार कर लेखपालों ने सामूहिक धरना दिया। इससे पहले हुई बैठक में तहसील अध्यक्ष अमजद अली ने कहा कि टांडा में जिस तरह एक लेखपाल राजमंगल को मारापीटा गया, उससे सभी लेखपालों में असुरक्षा व्याप्त है। जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। उमापति उपाध्याय व हेमंत पांडेय ने कहा कि पुलिस को इस मामले को अत्यंत प्राथमिकता के साथ लेना चाहिए, जिससे भविष्य में कहीं इसकी पुनरावृत्ति न होने पाए। इस मौके पर संतोष कुमार, बाबूलाल, रामउजागिर, हरिकृष्ण व नन्हेलाल आदि मौजूद रहे। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार अध्यक्ष ओमनरायण की अगुवाई में लेखपाल धर्मेंद्र सिंह, रामनेवल, आशाराम, राजेन्द्र प्रसाद व सरफराज आदि लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। कहा कि जब तक दोषियों के विरुद्घ कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
टांडा प्रतिनिधि के अनुसार लेखपाल जयमंगल पर सोमवार को सायं हुए हमले के विरोध में लेखपालों ने तहसील अध्यक्ष जयदेव पांडेय के नेतृत्व में कार्य बहिष्कार करते हुए तहसील परिसर में धरना दिया। कहा कि जब तक दोषी लोगों के विरुद्घ कार्रवाई नहीं होती, तब तक लेखपाल चुप नहीं बैठेंगे। इस मौके पर महामंत्री सुभाषचंद्र आदि लेखपाल मौजूद रहे। बसखारी प्रतिनिधि के अनुसार टांडा के लेखपालों ने बाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले में जानलेवा हमले की धारा बढ़ाने का ज्ञापन सौंपा। इससे पहले पुलिस ने मामले में सपा नेता राकेश यादव समेत दो अन्य के विरुद्घ लेखपाल की पिटाई मामले में केस दर्ज कर लिया। भीटी में तहसील में अध्यक्ष मोहम्मद सलीम के नेतृत्व में लेखपालों ने कार्य बहिष्कार करने के साथ ही धरना दिया। कहा गया कि जिस तरह लेखपाल पर हमला किया गया, उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। प्रदर्शन में भगवानदीन, अमरबहादुर सिंह, राजेश वर्मा, श्रवण कुमार सिंह, राधेश्याम मिश्र व अखिलेश सिंह आदि मौजूद रहे। आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार लेखपालों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें