फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद शातिर निकला मुठभेड़ में दबोचा गया बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेहना (गोंडा)। धानेपुर थाना क्षेत्र के गुमड़ी घाट के पास रविवार देर रात मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ बदमाश बेहद शातिर निकला। पुलिस को काफी दिनों से उसकी तलाश थी। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ फैजाबाद व बस्ती समेत जिले के कई थानों में डकैती, लूट, हत्या का प्रयास व गैंगस्टर एक्ट के तहत करीब 17 मामले दर्ज हैं। बदमाश के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, एक बाइक व लूटे गए 5200 रुपये बरामद किए हैं। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

धानेपुर थाना क्षेत्र के बनगाई गांव के रहने वाले प्रमोद सिंह रविवार की शाम बाइक से अपने घर जा रहे थे, तभी रास्ते में दुबिहा घाट पुल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर प्रमोद को रोक लिया और उनके पास से 5200 रुपये व अन्य सामान लूटकर भाग निकले थे। प्रमोद की सूचना पर हरकत में आई धानेपुर पुलिस व सर्विलांस टीम ने कुछ ही देर में बदमाशों को गोंडा-उतरौला मार्ग पर गुमड़ी पुल के पास घेर लिया। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पकड़े गए बदमाश की पहचान गुड्डू उर्फ शमीम निवासी तेलीकुआं बाकरगंज थाना महाराजगंज जनपद फैजाबाद के रूप में हुई है। एसपी लल्लन सिंह ने बताया कि शमीम के खिलाफ जिले के नगर कोतवाली में डकैती, कोतवाली देहात व तरबगंज थाने में हत्या का प्रयास का मामला दर्ज है। पुलिस उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी कर चुकी है। इसके अलावा शमीम के खिलाफ फैजाबाद जिले में 10 व बस्ती जिले में भी एक केस दर्ज है।

पुलिस टीम को डीआईजी की तरफ से 25 हजार का पुरस्कार
मुठभेड़ में अंतर जनपदीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने पर देवीपाटन मंडल के पुलिस उपमहानिरीक्षक अनिल कुमार राय ने पुलिस टीम की सराहना की है और मुठभेड़ में शामिल पुलिसकर्मियों को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें