फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांस कोठ से उठती लपटों को देख ग्रामीण को हार्टअटैक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर बाकरगंज गांव में बांस कोठ में उठती आग की लपटें देख एक ग्रामीण को हार्टअटैक पड़ गया। जब तक उसके इलाज की व्यवस्था की जाती, तब तक उसकी मौत हो गई। जैतपुर थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गांव में घर में लगी आग की चपेट में आकर दो महिलाएं झुलस गईं। इसके अलावा बसखारी, महरुआ व हंसवर थाना क्षेत्रों में आग लगने से से चार मकान, ढाई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

मालीपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर बाकरगंज गांव में सोमवार देर शाम बांस कोठ में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। भड़की आग लगभग ढाई बिस्वा में फैली कोठ को चपेट में लेने लगी। इस बीच आग की लपटों को देख गांव निवासी अनवर (50) पुत्र सिरताज को हार्टअटैक पड़ गया। जब तक उसके इलाज की व्यवस्था की जाती, तब तक उसकी मौत हो गई। लगभग एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड, पुलिस व पीएसी ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
जैतपुर थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गांव निवासी रामलखन के घर से सोमवार शाम अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग से सामान बचाने के प्रयास में राजेश्वरी व उसकी बहू रीमा झुलस गईं। दोनों को सीएचसी नगपुर में भर्ती कराया। आग से घर का सारा सामान जल गया।
विज्ञापन

हंसवर थाना क्षेत्र के गोहिला गांव निवासी मुर्तजा अली के गेहूं के खेत में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लग गई। सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई। लेकिन तब मुर्तजा अली की सवा बीघा, मोहम्मद शमीम, शमीमा खातून की सवा बीघा गेहूं की फसल जल गई। महरुआ थाना क्षेत्र रामपुर नोनसिला गांव में मंगलवार दोपहर गांव निवासी रामबहादुर की पशुशाला में अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई। तब तक रामबहादुर, बगल स्थित हल्लादीन की पशुशाला जल गई। आग की चपेट में आकर एक गाय, एक बछड़ा व दो बछिया झुलस गई।
उधर, बसखारी थाना क्षेत्र के दौलतपुर महमूदपुर में सोमवार रात गांव निवासी जिलाजीत के मकान में आग लग गई। परिवारीजनों के अनुसार ढिबरी के चलते छप्परनुमा मकान में आग लगी। सुबह जिला पंचायत सदस्य साधू वर्मा ने गांव पहुंचकर पीड़ित जिलाजीत से मुलाकात की और आर्थिक सहायता प्रदान की। महरुआ थाना क्षेत्र के सेहरा जलालपुर गांव में मंगलवार अपराह्न अज्ञात कारणों से खपरैलनुमा मकान में आग लग गई। परिवारीजन जब तक ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाते, तब तक लगभग मकान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें