फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट से रातभर बती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट से रातभर बत्ती गुल
विज्ञापन


रायबरेली। शहर के इंदिरानगर उपकेंद्र की अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट आने से करीब 15 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार रात गुल हुई बिजली सोमवार को दोपहर बाद बहाल हो सकी।

इंदिरानगर उपकेंद्र को त्रिपुला ट्रांसमिशन से बिजली आपूर्ति होती है। रविवार रात करीब 12 बजे पॉलीटेक्निक के पास अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट आने से उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


इससे इंदिरानगर, प्रकाश नगर, आचार्य द्विवेदी नगर, कप्तान का पुरवा, सिंह बिहार, राजकीय कॉलोनी, महानंदपुर, कृष्णानगर, मुंशीगंज सहित दो दर्जन मोहल्लों में अंधेरा छा गया।

उपभोक्ता रात में ही अभियंताओं को फोन मिलाते रहे, मगर किसी ने कॉल ही नहीं रिसीव की। इससे लोगों में नाराजगी रही। सोमवार सुबह आठ बजे के बाद फॉल्ट की खोजबीन की गई, तो पॉलीटेक्निक के पास केबल में खराबी मिली।

शहर का इंदिरानगर उपकेंद्र राजस्व वसूली के मामले में सबसे आगे रहता है, मगर यहां की बिजली आपूर्ति सबसे खराब रहती है। हल्की सी हवा चलने या बारिश होने से आपूर्ति ठप हो जाती है।

इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है। अभी तक अफसर ये कहकर मामला टाल देते थे कि इंदिरानगर को ग्रामीण क्षेत्र के कगठर को बिजली आपूर्ति होती है, मगर आठ महीने से कठगर उपकेंद्र को यहां से अलग कर दिया गया। इसके बावजूद हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


एसडीओ टाउन अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि, इंदिरानगर उपकेंद्र में पांच फीडर हैं। रविवार रात केबल में खराबी आने से आपूर्ति बंद हो गई थी।

सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे गोराबाजार उपकेंद्र से आवास विकास, आरडीए, फीरोज गांधी और तेलियाकोट से आनंद नगर फीडर को जोड़कर चला दिया गया था। केवल मुंशीगंज फीडर बंद था। दोपहर दो बजे फॉल्ट ठीक करके आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें