फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुतों ने किशोर पर किया हमला, जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने खूंखार कुत्तों ने रविवार को फिर एक किशोर पर हमला बोल दिया। इससे छात्र बुरी तरह से जख्मी हो गया। जख्मी छात्र को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


महेंद्री टोला निवासी प्रभात मिश्रा का पुत्र प्रसून मिश्रा (16) सोमवार को पैदल ही कस्बे की बाजार सब्जी खरीदने जा रहा था। रास्ते में लतीफ मार्केट के निकट कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया। इससे पहले कि किशोर कुछ समझ पाता, कुत्तों ने उसके ऊपर हमला बोल दिया।

बालक की चीख सुनते ही कस्बे के नागरिक दौड़े, जिन्होंने लाठी-डंडों की मदद से कुत्तों को खदेड़ा। तब तक प्रसून गंभीर रूप से जख्मी हो चुका था। परिवारीजनों ने घायल बालक को कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया है। बीच कस्बे में हुए कुत्तों के हमले से पूरा कस्बा दहशत में है।
विज्ञापन


लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं। कस्बे के नागरिकों ने कहा कि अगर प्रशासन नहीं चेता, तो जल्द ही कस्बे के नागरिक सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें