फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में पशुओं के लिए हरा चारा लेने गए एक किसान की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कैथी टोला निवासी रामाधीन यादव (75) रविवार को अपने पालतू पशुओं के लिए हरा चारा लेने गांव के बाहर खेतों की तरफ गया था। इसके बाद वह लौटकर घर नहीं पहुुंचा। शाम होने पर भी जब रामधीन घर नहीं आया, तब परिवारीजन उनकी तलाश में जुट गए।

इसी बीच गांव के बाहर एक खेत में रामधीन का शव पड़ा मिला। उसकी खुरपी कुछ ही दूरी पर पड़ी थी। घटना को लेकर जहां परिवार सशंकित था, वहीं गांव के लोग भी तरह-तरह के संदेह जता रहे थे। मृतक के पुत्र रामपाल ने इस संबंध में महमूदाबाद कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन


जिसमें मृत्यु का कारण स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम कराने की मांग की गई। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की मांग पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें