फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से किसान झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली गिरने से किसान झुलसा
विज्ञापन


सीतापुर। पिसावां थाना क्षेत्र में बिजली गिरने से एक किसान बुरी तरह से झुलस गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हादसे के दौरान वह खेत में सरसों की थ्रेशिंग कर रहा था। बिजली गिरने से ट्रैक्टर के टायरों में भी आग लग गई थी। जिसे ग्रामीणों ने काबू किया।

थाना क्षेत्र के सैतिहापुर निवासी बलराम (42) बुधवार को गांव के बाहर खेत में ट्रैक्टर से सरसों की थ्रेशिंग कर रहा था। इसी बीच अचानक बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए बलराम ट्रैक्टर के नीचे बैठ गया। तभी अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली ट्रैक्टर पर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बलराम बुरी तरह से झुलस गया, जबकि ट्रैक्टर के टायरों में आग लग गई। खेत में मौजूद अन्य किसानों ने ट्रैक्टर के टायर में लगी आग को काबू किया। इसके साथ ही झुलसे किसान बलराम को सीएचसी पिसावां पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें