फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीडी इलेवन ने सात विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शनिवार को 11वें चौधरी आसिफ अली मेमोरियल प्राइजमनी स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का पहला मैच बाबू बनारसी दास इलेवन व यूकेसीए अकादमी के मध्य खेला गया, जिसमें बाबू बनारसी दास ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को सात विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित प्राइजमनी स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने खिलाड़ियों से हाथ मिला कर किया। टॉस जीतने के बाद यूकेसीए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। यूकेसीए टीम के बल्लेबाज अनुज सिंह ने 20 रन बनाते हुए दहाई का आंकड़ा पार किया। इसके अलावा पूरी टीम तास के पत्तों की तरह ढेर हो गई। बीबीडी इलेवन के गेंदबाजों ने पिच पर नमी व तेज हवा का फायदा उठाते हुए मात्र 18.4 ओवर में विपक्षी टीम को 71 रनों पर ही आल आउट कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीबीडी इलेवन टीम के खिलाड़ी बबलू भारद्वाज ने 26 रन व अभिषेक तिवारी के 15 रनों की बदौलत आसानी से सात विकेट से मैच जीत लिया। अपूर्व को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए सेवेंथ-डे के अध्यक्ष आफाक अली ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। इस मौके पर अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष गयासुद्दीन किदवाई, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश अग्निहोत्री, हिसालबारी किदवाई, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, सपा जिला अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह, बब्लू वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें