फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर एसएसओ ने मचाया उत्पात, घंटों गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
खरगूपुर (गोंडा)। खरगूपुर बिजलीघर में कार्यरत एसएसओ ने बुधवार की रात शराब पीकर जमकर उत्पात मचाया, जिससे कस्बा सहित अन्य इलाकों की बिजली घंटो गुल रही। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दिए जाने के बाद अवर अभियंता ने इसकी तहरीर खरगूपुर थाने में दी है। आरोपी एसएसओ को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है। देर शाम आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

तेलियानी पाठक गांव में रहने वाला अनिल कुमार पाठक खरगूपुर बिजलीघर में संविदा के तहत एसएसओ के पद पर कार्यरत है। बुधवार की रात अनिल कुमार पाठक शराब पीकर बिजलीघर आया और यहां तैनात अन्य बिजलीकर्मियों से गालीगलौज करने के साथ ही उत्पात मचाना शुरू कर दिया। यहां तक उसने बिजलीघर के भीतर बिजलीकर्मियों के घुसने पर भी रोक लगा दी। इससे उपकेंद्र से निकले चार फीडरों की सप्लाई कई घंटे तक बाधित रही। स्थिति बिगड़ते देख अवर अभियंता ने पुलिस को सूचना दी। अवर अभियंता सहाबुद्दीन अली ने बताया कि आए दिन एसएसओ शराब के नशे में उपकेंद्र पर आकर गालीगलौज करने के साथ हीउत्पात मचाता है। ड्यूटी के दौरान अक्सर कर्मियों के साथ ही उपभोक्ताओं से अभद्रता की भी शिकायत है। अवर अभियंता ने एसएसओ की शिकायत उपखंड अधिकारी संदीप यादव सहित विभाग के अन्य अधिकारियों से की है। जबकि इस संबंध में जेई की ओर से शिकायतीपत्र थाने पर भी दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अवर अभियंता ने कर्मी के विरुद्ध स्थानीय थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि नशे में धुत उक्त कर्मचारी को हिरासत में लेकर चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें