फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को मारपीट कर लूटे एक लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। व्यापारी से एक लाख रुपये लेकर पिकअप से माल लेने कन्नौज जा रहे पिकअप चालक को बाइक सवार लुटेरों ने निशाना बना लिया। बेखौफ लुटेरों ने पिकअप रोककर चालक की पिटाई की और वाहन व उसमें रखी एक लाख की नकदी लूटकर भाग गए। पीड़ित चालक ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। वहीं पुलिस पिकअप का फाइनेंस अदा न होने के कारण फाइनेंसर द्वारा वाहन खींच लेने की बात कह रही है।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम बसौली निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह 10 माह से एक पिकअप चला रहा है। गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे वह सूरतगंज के व्यापारी बब्लू से एक लाख की नकदी लेकर माल लेने कन्नौज जा रहा था। तभी रास्ते में फतेहपुर-सूरतगंज मार्ग पर गनेशपुरवा के पास पीछे से आ रहे करीब आधा दर्जन बाइक सवार बदमाशों ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसकी पिटाई कर उसे बाइक पर बिठा लिया और पिकअप व उसमें रखी एक लाख की नकदी लेकर फरार हो गए। बदमाश चालक को देवां कस्बे में उतार कर भाग गए। लुटेरों के चंगुल से छूटे चालक ने फतेहपुर कोतवाली में लूट की तहरीर दी है। दिनदहाडे़ हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी बीडी तिवारी ने लूट की घटना से इन्कार करते हुए बताया कि पिकअप का फाइनेंस अदा न होने के कारण फाइनेंसर गाड़ी खींच ले गए हैं। कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें