फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की टक्कर से महिला समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार एक महिला को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला पति के साथ जिला मुख्यालय से अपने घर जा रही थी। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से महिला सड़क पर गिरी, जिसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे राैंद दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर- ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। उधर, खैराबाद थाना क्षेत्र में कार की टक्कर लगने से साइकिल सवार एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। वहीं, तालगांव थाना क्षेत्र में ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर पर सवार एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

महोली कोतवाली क्षेत्र के अमीरनगर गांव निवासी रामकृष्ण अपनी पत्नी रामकली (32) के साथ सोमवार को जिला मुख्यालय आया था। यहां पर काम निपटाने के बाद पति व पत्नी बाइक से अपने घर के लिए चल दिए। रास्ते में इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के फदिलापुर गांव के निकट फर्रखपुर-बंभौरा मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर बैठी रामकली उछलकर सड़क पर गिर गई। इसी बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली महिला को रौंदते हुए गुजर गई। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहा रामकृष्ण बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। बताया जाता है कि बाइक सवार पति व पत्नी ने हेलमेट नहीं लगाया था।
उधर, खैराबाद थाना क्षेत्र के ढेड़ूराई गांव निवासी रामचंद्र (40) रविवार की शाम साइकिल से खैराबाद से अपने घर जा रहा था। रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैराबाद थाना क्षेत्र के बाराभारी गांव के पास एक कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने सड़क पर घायल पड़े रामचंद्र को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर इलाज के दौरान रामचंद्र ने दम तोड़ दिया। उधर, तालगांव थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी मनोज (23) एक ईंट-भटठे पर काम करता था। सोमवार को वह भट्ठे के ट्रैक्टर पर बैठकर कहीं जा रहा था। रास्ते में सीतापुर-लहरपुर मार्ग पर तालगांव थाना क्षेत्र के कसरैला के निकट एक ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर पलट गया और मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें