फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में लगी आग, सिलेंडर फटने से अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। एक सराफा की दुकान में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से दुकान में रखा सिलेंडर फट गया। इससे आग और भड़क गई।
विज्ञापन


धमाके की आवाज से लोगों में अफरातफरी मच गई। दुकान के अंदर रखे करीब तीन लाख रुपये के जेवरात के अलावा अन्य सामान जल गया। हादसे में करीब पांच लाख रुपये का नुकसान की आशंका है।

नगर के बस स्टेशन निवासी विनोद कुमार कौशल की लखनऊ हाईवे किनारे नाला के पास सराफा की दुकान है। उसी में बेटा अमित जेवरात की कारीगरी भी करता है।

रविवार सुबह अचानक दुकान में जोरदार धमाका हुआ। इससे आसपास के लोग सहम गए। जब लोग वहां पहुंचे तो दुकान बंद थी और अंदर से धुआं निकल रहा था।

सूचना के बाद मौके पर पुलिस और दुकान मालिक भी पहुंच गए। आसपास के लोगों ने मशक्कत के बाद आग को काबू में किया, लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखे तीन लाख रुपये के जेवरात व अन्य सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। सूचना के बाद भी दमकल दो घंटे देर से पहुंची थी। इससे लोगों ने नाराजगी जताई।

पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में पांच लाख रुपए का नुकसान हुआ है। कोतवाल धनजंय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें