फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 61 सीनियर पीसीएस अफसरों के तबादले, कई जिलों के नगर आयुक्त व अपर जिलाधिकारी बदले

Wed, 09 May 2018 01:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी सरकार ने प्रशासन में भारी फेरबदल करते हुए मंगलवार देर रात 61 सीनियर पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। शासन ने नई स्थानांतरण नीति के तहत जिलों में तीन और मंडलों में सात वर्ष पूरे करने वाले 61 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। हालांकि कुछ  अधिकारी इस समय अवधि को पूरी करने से पहले भी हटाए गए हैं।

विज्ञापन


मंगलवार आधी रात हुए इन तबादलों में लखनऊ समेत कई नगर निगमों के नगर आयुक्त भी इधर से उधर किए गए हैं। हालांकि लखनऊ में नगर आयुक्त के पद पर अभी नई तैनाती नहीं हुई है। वहीं, कई जिलों में मुख्य विकास अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, मंडल स्तर पर अपर आयुक्त तथा विकास प्राधिकरणों में नए सचिवों को बदला गया है। इसके बाद डिप्टी कलेक्टर व अन्य पीसीएस अधिकारियों के तबादले भी जल्द किए जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादलों को मंजूरी देर रात कर्नाटक से लौटने केबाद दी। इसके बाद संयुक्त सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक धनंजय शुक्ल ने आदेश जारी कर दिए। सूची के मुताबिक लखनऊ, कानपुर नगर, इलाहाबाद, अलीगढ़, अयोध्या-फैजाबाद और वृंदावन-मथुरा निगमों के नगर आयुक्तों का तबादला किया गया है। लखनऊ के नगर आयुक्त उदयराज सिंह को अपर आवास आयुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन


अन्य महत्वपूर्ण तबादलों में अपर निदेशक स्थानीय निकाय विशाल भारद्वाज को मुख्य सचिव का स्टाफ ऑफिसर और पीसीएस एसोसिएशन के महासचिव पवन गंगवार को मथुरा के सीडीओ के पद से हटाकर शासन में संयुक्त सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग बनाया गया है। शाहजहांपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, अमेठी, गोंडा और मथुरा के सीडीओ के पद पर नई तैनाती कर दी गई है। इलाहाबाद में एसडीएम रिंकी जायसवाल को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में उप सचिव बनाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें