फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 6000 बिजली अभियंताओं ने प्रबंधन को सौंपे सामूहिक अवकाश के आवेदन

Sat, 02 Apr 2022 05:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

6000 बिजली अभियंताओं ने प्रबंधन को सामूहिक अवकाश के आवेदन सौंपे हैं। 10 हजार से ज्यादा कर्मी 4 से 6 अप्रैल तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली निगमों के शीर्ष प्रबंधन के खिलाफ आंदोलनरत अभियंताओं व जूनियर इंजीनियरों ने 4 से 6 अप्रैल तक सामूहिक अवकाश के लिए बड़े पैमाने पर आवेदन पत्र प्रबंधन को सौंपे हैं। करीब 6000 अभियंताओं व जूनियर इंजीनियरों ने शुक्रवार तक सामूहिक अवकाश के लिए आवेदन दिया। शेष 4000 आवेदन शनिवार को प्रबंधन को सौंपे गए।

विज्ञापन


उधर, बिजली अभियंताओं का आंदोलन 13वें दिन भी जारी रहा। अभियंता संघ व जूनियर इंजीनियर संगठन के पदाधिकारियों वीपी सिंह, प्रभात सिंह, जीबी पटेल व जय प्रकाश ने साझा बयान में कहा कि अगर समस्याओं के निस्तारण के लिए सार्थक कार्रवाई न हुई तो सविनय अवज्ञा आंदोलन व प्रबंधन के साथ पूर्ण असहयोग के क्रम में सभी अभियंता 4 से 6 अप्रैल तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।

पदाधिकारियों ने बताया कि ऊर्जा निगमों में आवश्यक न्यूनतम मैन, मनी, मैटीरियल उपलब्धता सुनिश्चित कराने में भी प्रबंधन पूर्ण रूप से विफल रहा है। अपनी विफलता छुपाने व संसाधनों की मांग करने वालों तथा विरोध करने वालों पर दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


इस बीच विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उप्र ने ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से प्रभावी हस्तक्षेप की अपील करते हुए अभियंता संघ और जूनियर इंजीनियर संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता कर उन्हें न्याय दिलाने का अनुरोध किया है जिससे ऊर्जा क्षेत्र में व्याप्त औद्योगिक अशांति का वातावरण समाप्त हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें