फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश व ओलावृष्टि से 6000 करोड़ की बर्बादी!

Mon, 20 Apr 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बेमौसम बारिश व ओलों से प्रभावित सूबे के 65 जिलों में फसलों के  नुकसान का आंकड़ा 6000 करोड़ पार करने की संभावना है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने अफसरों को आगाह किया है कि यदि किसी स्तर पर भी लापरवाही की सूचना मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


राहत आयुक्त के निर्देशन में इस समय केंद्र को भेजे जाने वाले मेमोरेंडम को फाइनल करने की तैयारी चल रही है। केंद्र सरकार के 33 फीसदी के नए मानक के हिसाब से 65 जिले आपदा की श्रेणी में माने गए हैं। इन जिलों से आई नुकसान की रिपोर्ट को कंपाइल कर केंद्र के फार्मेट पर मेमोरेंडम तैयार किया जा रहा है।

अफसरों का कहना है कि किसानों का नुकसान बहुत ज्यादा हुआ है। आंकड़ा 6000 करोड़ पार कर जाने की संभावना है। बताते चलें केंद्र, प्रदेश से फाइनल मेमोरेंडम न पाने की वजह से सहायता के बारे में निर्णय नहीं कर पा रहा है। यहां शासन के अधिकारियों का कहना है कि सोमवार से मंगलवार के बीच मेमोरेंडम भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

12.38 लाख किसानों में 550 करोड़ बांटे

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से प्रभावित 12.38 लाख किसानों में अब तक 550 करोड़ रुपये की धनराशि बांटी जा चुकी है।

सरकार ने प्रभावित किसानों में तत्काल राहत वितरण के लिए 1,134 करोड़ रुपये जिलों को आवंटित किए हैं।

मंडलायुक्तों को फसल बीमा का लाभ दिलाने का फरमान
शासन ने मंडलायुक्तों को निर्देशित किया है कि वे कृषि फ सल बीमा योजना के अंतर्गत प्रभावित किसानों को बीमा क्लेम दिलाने के लिए विशेष प्रयास करें।

शासन ने आपदा के मद्देनजर बैंकों को किसानों के कर्ज को रीशेड्यूल करने के निर्देश भी दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें