फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लाह के दर पर हाजिरी लगाने रवाना हुए 600 यात्री, योगी के मंत्री बोले- अमन व तरक्की की दुआ मांगे

Sat, 14 Jul 2018 10:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यात्रियों को रवाना करते मंत्री मोहसिन रजा व अपने परिवार से विदा लेती महिला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लब्बैक अल्लाहुम्मा लब्बैक, लब्बैक ला शरीका लक लब्बैक, इन्निल हम्दा वन्निअमता लकावल मुल्क ला शरीका लक... की सदाओं के बीच दिल में अपने रब के घर के दीदार की ख्वाहिश संजोए आजमीन-ए-हज का पहला काफिला शनिवार को राजधानी से मदीना मुनव्वरा के लिए रवाना हुआ। सरोजनीनगर स्थित मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस में मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्य मंत्री मोहसिन रजा और अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने हज यात्रियों के पहले काफिले को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन


आजमीन-ए-हज के चेहरों पर अल्लाह के घर पर हाजिरी देने की खुशी साफ झलक रही थी। हज यात्रियों और उनके रिश्तेदारों ने नम आंखों से एक-दूसरे के गले लगकर विदा ली। हज यात्रियों की पहली उड़ान एसवी 5904 अपने निर्धारित समय दोपहर 12 बजे अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से रवाना हुई। इससे 300 हज यात्रियों को मदीना के लिए रवाना किया गया। इनमें 154 पुरुष व 146 महिलाएं शामिल हैं। दूसरी उड़ान एसवी 5910 से रात 10 बजे 300 हज यात्री रवाना हुए। इनमें 158 पुरुष और 142 महिलाएं शामिल हैं।

यात्रियों को बताई हज की अहमियत
पहली उड़ान के यात्रियों की रवानगी से पहले मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने आजमीन-ए-हज के कामयाब हज के लिए दुआ कराई और उन्हें हज की अहमियत बताई। उन्होंने कहा कि हज अजीम इबादत है जो आपसी भाईचारे और बराबरी का पैगाम देता है। इस दौरान मौलाना मुहम्मद मुश्ताक, मौलाना नईमुर्रहमान, हज कमेटी ऑफ इंडिया के सदस्य सैयद मोहम्मद मकसूद अशरफ, दरगाह शाहमीना शाह के सज्जादानशीन शेख राशिद अली मीनाई भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करा रही सरकार : मोहसिन रजा

यात्रियों को रवाना करते मंत्री मोहसिन रजा - फोटो : amar ujala
हज राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने हज यात्रियों को हज की मुबारकबाद दी तथा समाज और देश व प्रदेश की तरक्की और अमन के साथ सरकार की कामयाबी के लिए दुआ करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार हज यात्रियों को पहले से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।

उन्होंने हज यात्रियों से हाथ उठवा कर इसकी हामी भी भरवाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोशिशों से इस बार प्रदेश से 32 हजार हज यात्री भेजे जा रहे हैं। सऊदी अरब में हज यात्रियों की मदद के लिए 200 हज यात्रियों पर एक हज सेवक को भेजा जा रहा है।

उन्होंने हज यात्रियों को फूल और राष्ट्रीय ध्वज भेंट कर कहा कि तिरंगा भारतीयता की पहचान है जिसे संरक्षित रखना सभी हिंदुस्तानियों का फर्ज है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बलदेव सिंह औलख ने भी हज यात्रियों को मुबारकबाद दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें