फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पैसे दिलाने के नाम पर वृद्ध से हजारों की ठगी

Sun, 02 Mar 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। इकाैना बाजार घरेलू सामान लेने आई एक वृद्ध महिला शनिवार को ठगी का शिकार हो गई। सीएचसी में पैसे बांटने की बात कह ठग उसे अस्पताल लाया। वहां से नकदी व जेवर लेकर भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर इकाैना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनीपुर निवासी शांति देवी (70) के पति शीतला प्रसाद की मौत हो चुकी है। शांति देवी शनिवार को सब्जी व अन्य सामान लेने इकौना बाजार गई थीं। इस दौरान सीएचसी इकौना गेट पर उसे एक ठग मिला। उसने बताया कि डॉक्टर साहब पैसे बांट रहे हैं। इसके बाद ठग ने उनका पहले पर्चा बनवाया। इसके बाद उसने कहा कि जेवर व पैसे लेकर डॉक्टर के पास गईं तो पैसे नहीं मिलेंगे। ठग के झांसे में आकर उन्होंने अपने कान के सोने के टप्स व दो हजार रुपये उसे दे दिए। इसके बाद बैठकर अंदर जाने का इंतजार करने लगीं। वहीं, ठग पैसे व जेवर लेकर मौके से भाग निकला। ठग का चेहरा सीएचसी के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। मामले में पीड़िता की ओर से इकौना थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें