फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसेफेलाइटिस ने गोरखपुर में लीं छह और जानें

Wed, 26 Nov 2014 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड बढ़ने के बावजूद इंसेफेलाइटिस से होने वाली मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा। 72 घंटे के दौरान छह और मासूमों ने मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इन्हें लेकर इस साल इंसेफेलाइटिस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 577 हो गई है। 72 घंटे में इस बीमारी के 33 नए मरीज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किए गए।

इंसेफेलाइटिस से दम तोड़ने वालों में सबसे ज्यादा तीन मरीज गोरखपुर के हैं। गोरखपुर की नीकू, ज्योति व विमलेश, महराजगंज के आकाश, संतकबीर नगर की साक्षी और बिहार की ज्ञानमती की मौत हुई।
विज्ञापन


नए भर्ती मरीजों में महराजगंज के 10, कुशीनगर व गोरखपुर के सात-सात, देवरिया के चार, बिहार के दो, बस्ती, सिद्घार्थनगर और संतकबीर नगर के एक-एक-एक मरीज शामिल हैं।

इन्हें लेकर इस साल अब तक मेडिकल कॉलेज में इस बीमारी के 2103 मरीज आ चुके हैं। 140 मरीजों का इलाज अभी भी चल रहा है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. केपी कुशवाहा ने कहा कि जिन मरीजों की मौत हुई है, वे सभी पहले से इलाज करा रहे थे और उनकी हालत गंभीर थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें