फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योति हत्याकांडः मनीषा के खिलाफ बोला मनीषा का मंगेतर

Wed, 26 Nov 2014 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चर्चित ज्योति मर्डर केस में मंगलवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जिला जज कोर्ट ने मनीषा की जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।
विज्ञापन


बुधवार को कोर्ट फैसला दे सकती है। सुनवाई के दौरान ज्योति के पिता शंकर नागदेव भी कोर्ट में मौजूद रहे।

अभियोजन की तरफ से जिला शासकीय अधिवक्ता संतोष यादव और अन्य अधिवक्ताओं ने कहा कि ज्योति की हत्या के लिए बरांडा रेस्टोरेंट लाकर पीयूष ने तीसरा प्रयास किया था।

पीयूष ने बरांडा रेस्टोरेंट से मनीषा मखीजा को फोन कर कहा था कि आज काम सेटल हो गया है। मनीषा की शादी सागर से तय हुई थी।

सागर ने बयान दिया है कि मनीषा ने कहा था कि हाइट कम होने की बात कहकर शादी करने से इनकार कर देना। मनीषा और पीयूष के संबंध थे।

इसीलिए ज्योति को हटाने के लिए हत्या की गई। मनीषा पर हत्या की साजिश का गंभीर आरोप है। ऐसे में जमानत न दी जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें