फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब छह आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पीवी रामाशस्त्री बने यूपी के नए एडीजी

Fri, 14 Jun 2019 06:13 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार
विज्ञापन
पुलिस विभाग में हुए एक फेरबदल के तहत छह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा प्रदेश की कानून-व्यवस्था का जायजा लेने के बाद जल्द ही कई जिलों के कप्तानों के साथ कुछ और महत्वपूर्ण पदों पर तैनात अधिकारियों को नई तैनाती दी जा सकती है।
विज्ञापन


शुक्रवार को दिन में ही जारी स्थानंतरण आदेश में अभी तक डीजी कानून-व्यवस्था केपद पर तैनात रहे आनंद कुमार को अब कारागार विभाग का मुखिया बनाया गया है। उन्हें डीजी/आईजी कारागार के पद पर तैनाती दी गई है।

प्रदेश की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी अभी तक वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक रहे 1989 बैच के आईपीएस पीवी रामाशास्त्री को सौंपी गई है। लोक सभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में बगैर किसी गड़बड़ी के हुए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए आला अफसर उनकी पहले ही प्रशंसा कर चुके हैं।
विज्ञापन


एडीजी विजिलेंस ब्रज भूषण को वाराणसी जोन का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। जबकि पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अपर पुलिस महानिदेशक दीपेश जुनेजा को एडीजी सुरक्षा के पद पर तैनाती दी गई है। एडीजी सुरक्षा के पद से विजय कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के पद पर भेजा गया है। उधर, कारागार विभाग की कमान संभाल रहे एडीजी चंद्र प्रकाश को एडीजी रूल्स एंड मैन्युल (नियम एवं ग्रंथ) बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें