फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या : सड़क हादसे में बाइक की टंकी फटी, शरीर जलकर बना कंकाल

Fri, 14 Jun 2019 03:45 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अयोध्या जिले के बीकापुर इलाके में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बताया गया कि इलाके से जुगर रही एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बिजली के पोल से जा टकराई। इसी दौरान बाइक की टंकी फट गई और उसमें आग लग गई। 
विज्ञापन


आग लगने के बाद बाइक सवार काफी देर तक जलता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार युवक इतनी बुरी तरह जला कि सिर्फ उसका कंकाल बचा। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे जलालपुर तारुन मार्ग पर बजाज का पुरवा दशरथपुर के पास हुआ। 

हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। इस दौरान घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस दुर्घटना की जांच-पड़ताल कर रही है। युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। युवक जलालपुर की तरफ से तारुन की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें