फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुरः अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के चार लोगों समेत छह की मौत

Sat, 23 Dec 2017 03:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
घटनास्थल पर ट्रक की टक्कर से पलटा टेंपो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ से सटे सीतापुर जिले में शनिवार सुबह ट्रक और टेंपो की भिड़ंत में टेंपो सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत छह लोगों की मौत हो गई। एक घायल भी हुआ है। पूरा परिवार रिश्तेदार की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहा था। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीताप‌ुर की डीएम डॉ. सारिका मोहन और एसपी आनंद कुलकर्णी ने मौके का जायजा लिया है। 
विज्ञापन

घटनास्थल पर इकट्टा भीड़। - फोटो : amar ujala
रामकोट थाना क्षेत्र में हाईवे के पास हेमपुर क्रॉसिंग है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवे पर एक ट्रक बाएं ओर चल रहा था कि तभी अचानक वह डिवाइडर पार करके दाएं तरफ आ गया। इतने में सामने से आ रहे टेंपो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। टेंपो में सवार छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। 
विज्ञापन

- फोटो : amar ujala
आसपास के लोगों ने सभी को निकालने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। पुलिस ग्रामीणों संग मिलकर शवों को निकालने में लगी है। एक ही परिवार के चारों लोगों की शिनाख्त हो गई है लेकिन दो शवों की शिनाख्त के लिए पुलिस लोगों की मदद ले रही है। इनमें चालक कौन है, इसका भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें