यूपी में बुधवार को 585 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इसी के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 6709 हो गई है। इसके अलावा 16629 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना पॉजिटिव मृतकों की संख्या भी बढ़कर 712 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को आगरा में 04, मेरठ 42, नोएडा 58, लखनऊ 54, कानपुर नगर 23, गाजियाबाद में 52, सहारनपुर 09, फिरोजाबाद 03, मुरादाबाद 25, वाराणसी 16, रामपुर 06, जौनपुर 05, बस्ती 01, बाराबंकी 01, अलीगढ़ 19, हापुड़ 08, बुलंदशहर 17, सिद्धार्थ नगर 04, अयोध्या 13, गाजीपुर 06, अमेठी 01, आजमगढ़ 03, बिजनौर 02, प्रयागराज 12, संभल 04, बहराइच 01, संत कबीर नगर 06, प्रतापगढ़ 01, मथुरा 15, सुल्तानपुर 04, गोरखपुर 13, मुजफ्फर नगर 02, देवरिया 07, रायबरेली 01, गोंडा 01, अमरोहा 03, अंबेडकर नगर 02, बरेली 15, इटावा 01, कौशांबी 04, कन्नौज 07, पीलीभीत 03, शामली 01, बलिया 10, बदायूं 03, झांसी 04, चित्रकूट 05, मैनपुरी 01, मिर्जापुर 06, फर्रुखाबाद 06, उन्नाव 12, बागपत 09, श्रावस्ती 09, एटा 01, हाथरस 04, मऊ 10, चंदौली 07, शाहजहांपुर 06, कासगंज 02, कुशीनगर 06, सोनभद्र 01, हमीरमपुर में 03 मरीज मिले हैं। इसके अलावा 21 कोराना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है।