लखनऊ। राजधानी के 59 केंद्रों पर रविवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में हुई। 58 फीसदी से अधिक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी विशाख जी ने बताया कि यूपी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा व वन अधिकारी की परीक्षा के लिए कुल 27456 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 11431 अभ्यर्थी उपस्थित और 16025 से अधिक अभ्यर्थी अनुपस्थित मिले।
नेशनल पीजी कॉलेज से परीक्षा देकर निकले प्रयागराज निवासी आशीष तिवारी ने बताया कि दो घंटे की परीक्षा में कुल 150 प्रश्नों का जवाब देना था। ज्यादातर प्रश्न सामान्य अध्ययन, करंट अफेयर्स और सरकार की योजनाओं से जुड़े सवाल पूछे गए। प्रतापगढ़ के राजकुमार ने बताया कि यूपी में सबसे अधिक वन क्षेत्र वाला जिला, मिट्टी के लिए केंचुए की उपयोगिता, वन्यजीव अभ्यारण और वार्षिक भूजल की गुणवत्ता से सवाल किए गए। अभ्यर्थी ने बताया कि भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल गेमिंग वाला देश और इंटरनेट की उपयोगिता पर सवाल पूछे गए।
दो मिनट लेट, एक साल की तैयारी बेकार
प्रयागराज से पहुंचे अभिनव ने बताया कि परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले यानी 8:45 मिनट पर गेट बंद कर दिया गया। वह केंद्र पर 8:47 मिनट पहुंच गए थे, फिर भी प्रवेश नहीं दिया गया। लखनऊ में ट्रैफिक की वजह से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में देरी हुई। वह एक साल से दिन रात एक करके परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। दो मिनट विलंब की वजह से एक साल का लंबा इंतजार और तैयारी सब बर्बाद हो गया।
पर्स, बेल्ट, हेयर क्लेचर उतारने के बाद मिला प्रवेश-
अमेठी से पहुंचीं वंदना ने बताया कि हेयर क्लेचर, हाथ में अंगूठी व अन्य सामग्री पहनने पर केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। उधर, परीक्षा केंद्र के अंदर बेल्ट लगाकर पहुंचे पुरुष को बाहर कर दिया गया लेकिन, बाद में बेल्ट निकालने के बाद एंट्री दी गई। सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम थे। छात्रों की गहन चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया।
राजधानी के 59 केंद्रों पर रविवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों