अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज में परीक्षा देती विद्यार्थी।
श्रावस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा में बुधवार को दो पालियों में आयोजित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में 57 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
पहली पाली में हाईस्कूल के मानव विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत सभी दो विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट की उर्दू व पंजाबी विषय की परीक्षा में पंजीकृत 80 में से 66 विद्यार्थी उपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट इतिहास विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 730 में से 689 विद्यार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान कोई भी विद्यार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए नहीं मिला।
47 ने छोड़ी संस्कृत बोर्ड की परीक्षा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की ओर से सुर भारती निगम विद्यापीठ गुरुकुल गिलौला में बुधवार को दो पालियों में साहित्य व्याकरण विषय की परीक्षा कराई गई। प्रथम पाली में पूर्व मध्यमा द्वितीय की परीक्षा में 79 में से 53 विद्यार्थी उपस्थित रहे। उत्तर मध्यमा प्रथम की परीक्षा में 49 में से 32 विद्यार्थी उपस्थित रहे। द्वितीय पाली के उत्तर मध्यमा द्वितीय की परीक्षा में 28 में से 24 विद्यार्थी नदारद रहे।