फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोकबंधु के 57 मरीज दूसरे अस्पतालों में भर्ती

विज्ञापन
लोकबंधु अस्पताल में मरीज।
विज्ञापन
लखनऊ। लोकबंधु अस्पताल में हुए अग्निकांड से पहले सोमवार को विभिन्न विभागों में 255 मरीज भर्ती थे। घटना बाद मरीजों को दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया था। लोकबंधु से भेजे गए 57 मरीज बलरामपुर, सिविल, लोहिया, केजीएमयू आदि अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 25 मरीज निजी अस्पताल चले गए। अस्पताल प्रशासन ने बाकी मरीजों को घर भेजा है।
विज्ञापन

सबसे अधिक 24 मरीज सिविल अस्पताल में भेजे गए थे। बलरामपुर में 15, केजीएमयू में सात, डफरिन में छह और लोहिया में पांच मरीज भर्ती हैं। ये सभी मेडिसिन, हड्डी, इमरजेंसी, गायनी, बाल रोग विभाग और आईसीयू के मरीज हैं। इनमें से आधा दर्जन मरीजों की हालत गंभीर है, जिसमें तीन मरीज आईसीयू में भर्ती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इलाज के बाद मरीजों की हालत स्थिर बनी हुई है।

नवजात शिशु भी शिफ्ट :
डफरिन व लोहिया संस्थान में नवजात शिशु और गर्भवती महिलाओं को भी शिफ्ट किया गया। डफरिन व लोहिया में दो-दो नवाजात शिशु भेजे गए, जबकि दो गर्भवती डफरिन व एक को लोहिया संस्थान के मातृ शिशु एवं रेफरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें