फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 56 पुलिस कर्मियों के तबादले, तीन चौकी प्रभारी हटे

Mon, 16 Dec 2024 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने रविवार रात नौ बजे एक साथ 56 पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल में तीन चौकी प्रभारियों को हटा दिया गया।
विज्ञापन


एसपी की ओर से जारी सूची के मुताबिक लल्लाखेड़ा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह को हटाकर सरेनी थाने भेजा गया। चौकी प्रभारी सेमरी बृजेंद्र प्रताप सिंह को हटाकर सलोन कोतवाली भेजा गया। चौकी प्रभारी एनटीपीसी प्रशांत द्विवेदी को हटाकर गुरुबख्शगंज थाने भेजा गया।


डीह थाने में तैनात उपनिरीक्षक मान सिंह चौकी प्रभारी लल्लाखेड़ा बनाए गए। थुलेंडी चौकी प्रभारी चमन सिंह को प्रभारी चौकी सेमरी बनाया गया। महराजगंज कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक सचिन शर्मा चौकी प्रभारी थुलेंडी बनाए गए। अटौरा चौकी प्रभारी बागीश मिश्रा को चौकी प्रभारी एनटीपीसी बनाया गया।
विज्ञापन



खीरों में तैनात नितिन मलिक को चौकी प्रभारी अटौरा बनाया गया है। इसके अलावा अन्य उपनिरीक्षकों, आरक्षियों व मुख्य आरक्षियों के कार्य क्षेत्र बदले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें