फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जिले की 56 ग्राम पंचायतें हुईं टीबी मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जिले में विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस पर शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में कार्यक्रम हुआ, जिसमें जिलाधिकारी विशाख जी ने टीबी मुक्त हुई 56 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। तीन निक्षय मित्रों और मेदांता फाउंडेशन को भी टीबी उन्मूलन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि अन्य ग्राम प्रधानों को प्रेरित करें, ताकि वे भी अपनी पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने के लिए प्रयास करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एनबी सिंह ने बताया कि जिले के आठ ब्लॉकों की 491 ग्राम पंचायतों में से 56 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो चुकी हैं। इनमें सबसे अधिक 32 ग्राम पंचायतें बख्शी का तालाब ब्लॉक से, 12 सरोजनीनगर, सात माल, दो मलिहाबाद, दो काकोरी और एक गोसाईगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें