श्रद्धालुओं को अयोध्या में श्रीराम लला के भव्य मंदिर, हनुमानगढ़ी सहित प्रमुख मंदिरों के दर्शन क
लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में 55वीं निशुल्क ‘रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा’ रविवार को रवाना की गई। यात्रा अर्जुनगंज मंडल के कंकड़ कुआ बिजनौर रोड से श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या धाम के दर्शन के लिए गई। श्रद्धालुओं को अयोध्या में श्रीराम लला के भव्य मंदिर, हनुमानगढ़ी सहित प्रमुख मंदिरों के दर्शन कराए गए।
विधायक की टीम ने श्रद्धालुओं का सम्मान करते हुए उन्हें शॉल एवं पटका पहनाकर बसों में बिठाया। श्रद्धालुओं के लिए भोजन, जलपान व प्रसाद की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। समापन पर प्रसाद, श्रीरामचरितमानस भी दी गई। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपनी मां तारा सिंह की प्रेरणा से वर्ष 2022 से इस यात्रा को प्रारंभ किया था। अब तक आयोजित 55 निशुल्क यात्राओं के माध्यम से श्रद्धालुओं, विशेषकर बुजुर्गों को अयोध्या धाम के भव्य दर्शन करवाए जा चुके हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि यह यात्रा उन लोगों तक आस्था का पावन अवसर पहुंचाने का प्रयास है, जिनके लिए अयोध्या धाम के दर्शन लंबे समय से एक सपना था। ‘रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा’ आज वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सामाजिक सद्भाव और जनसेवा की एक प्रेरणादायी मिसाल बनकर उभर रही है।