फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मैरिज लॉन में केयर टेकर ने लगाया फंदा

Mon, 16 Mar 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रामप्रसाद गौतम की फाइल फोटो।
विज्ञापन
काकोरी। नरौना स्थित मैरिज लॉन के केयर टेकर रामप्रसाद गौतम उर्फ रामू (35) ने लॉन में टेंट के पाइप से परदे के सहारे फंदा लगा लिया।
विज्ञापन


समदा चौकी इंचार्ज शैलेंद्र गुप्ता के अनुसार सीतापुर के सदरपुर के रसूलपुर गांव निवासी रामप्रसाद गौतम पिछले पांच वर्ष से नरौना के ए आर ग्रीन लॉन में परिवार के साथ रहकर उसकी देखभाल करते थे। पत्नी रानी ने बताया कि रविवार सुबह राम प्रसाद ने परिजनों से फोन पर बात की। उसके बाद गैस सिलिंडर भरवाने के लिए रुपये लेकर गए थे। उन्हीं रुपयों से शराब पीकर वह घर वापस आ गए। मामूली कहासुनी पर उनसे विवाद हुआ था। इसके बाद सुबह लगभग नौ बजे रामप्रसाद ने लॉन में लगे टेंट के लोहे के पाइप से परदे के सहारे फंदा लगा लिया। परिवार में चार बेटियां काजल, सौम्या, रिशु और लक्ष्मी व बेटा रामदीन है। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि रामप्रसाद शराब का अत्यधिक सेवन करते थे। इसकी वजह से पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें