फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ग्रीन कॉरिडोर के दूसरे चरण का 55 फीसदी काम पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में ग्रीन कॉरिडोर के तहत तीन पुल, दो बंधा एवं एक फ्लाईओवर बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इससे एलडीए के इस प्रोजेक्ट के दूसरे चरण का औसतन 55 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इसमें पक्का पुल से सूरजकुंड तक बनने वाला फ्लाईओवर भी शामिल है। हालांकि, हनुमान सेतु से समता मूलक का यह कार्य 75 फीसदी हो चुका है, जिस पर जुलाई तक वाहनों का आवागमन शुरू होने की उम्मीद है। दूसरे चरण का पूरा कार्य दिसंबर तक पूरा होगा।
विज्ञापन

गोमती नदी में बने पिलर होने लगे कनेक्ट

ग्रीन कॉरिडोर में अहम भूमिका अदा करने वाला पुल सूरजकुंड पार्क के सामने गोमती नदी पर दिन-रात बन रहा है। गोमती नदी के भीतर बनने वाले सभी पिलर आपस में कनेक्ट होने लगे हैं। यानी एक पिलर से दूसरे को ढलाई के जरिये जोड़ा जा रहा है। यह अलग बात है कि मनकामेश्वर मंदिर की तरफ के तीन पिलर अभी निर्माणाधीन हैं। इस पुल के जरिये आईआईएम रोड की तरफ से आने वाला यातायात हनुमान सेतु व समतामूलक होकर गंतव्य को जा सकेगा।
जुलाई तक बन जाएगी फोरलेन

हनुमान सेतु मंदिर से निशातगंज गोमती नदी पुल तक की फोरलेन सड़क जुलाई तक बन जाएगी। सड़क को चौड़ा करने के लिए बंधे के एक तरफ से दीवार की ढलाई करके उसमें मिट्टी भराई का काम चल रहा है। कंक्रीट की इस दीवार के बनते ही बंधा को चौड़ा करके फोरलेन सड़क बनाने का काम शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि यह फोरलेन सड़क जुलाई तक बन जाएगी।
विज्ञापन

दो पुलों को आपस में जोड़ने की तैयारी

ग्रीन कॉरिडोर के तहत हजरतगंज-निशातगंज सड़क पर गोमती नदी एवं कुकरैल नदी की तरफ से बन रहे बंधा और पुल को आपस में जोड़ने की तैयारी तेजी से चल रही है। गोमती नदी किनारे बनाए गए पुल पर ऊपरी सतह की ढलाई की जा रही है। निशातगंज जाने वाली सड़क और पुल के बीच के खाली हिस्से की मिट्टी से भराई हो चुकी है। उसको सड़क का पूरा दिया जाने लगा है। इसी तरह कुकरैल बंधा से पुल को जोड़ा जा रहा है।
सेतु निगम के पुलों ने पकड़ी गति

गोमती नदी के खदरा एवं मेहंदीघाट पर सेतु निगम के द्वारा दो नए पुलों का निर्माण किया जा रहा है। खदरा में यह पुल पुराने पुल के पास ही बन रहा है। जबकि मेहंदीघाट पर यह पुल पीपे वाले पुल की जगह पर बनाया जा रहा। दोनों जगहों पर निर्माण की गति पकड़ चुकी, जिससे दिन-रात काम चल रहा है। इन पुल के बनने से जनता को आवागमन में बहुत सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें