फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार तीसरे दिन 100 से कम मिले संक्रमित, 54 नए मरीज मिले, आठ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लगातार तीसरे दिन राजधानी में संक्रमण के 100 से कम नए मरीज मिले। बुधवार को 54 केस सामने आए। इसके साथ ही मौत का ग्राफ फिर घटकर 10 से नीचे आ गया। बुधवार को संक्रमण से आठ लोगों की मौत हुई। मंगलवार को भी संक्रमण के 54 केस मिले थे, पर कोरोना से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 28 हो गया था। अगले ही दिन यह आंकड़ा 10 से नीचे आने से स्वास्थ्य विभाग को राहत मिली है। सोमवार को 84 केस मिले, जबकि पांच संक्रमितों की मौत हुई थी।
विज्ञापन

सक्रिय केसों की संख्या 1675
लखनऊ में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या तेजी से कम हो रही है। बुधवार को यह आंकड़ा 1675 रहा। वहीं, 322 लोगों ने संक्रमण को मात दी। इस लिहाज से देखें तो संक्रमण के नए मामलों के मुकाबले छह गुना लोग स्वस्थ हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें