एडीएम प्रोटोकाल से जुड़े सूत्र बताते हैं कि इनमें से सौ से अधिक विदेशी अतिथियों को आयोजन के दौरान राज्य अतिथि का दर्जा प्रदान कर प्रोटोकाल के तहत मिलने वाली सुविधा मुहैया कराई जाएंगी। ऐसे अतिथियों को एयरपोर्ट पर रिसीव करने के साथ आयोजन स्थल तक ले जाने और उनके ठहराव का बेहतर इंतजाम सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी निभायी जाएगी।
राज्य अतिथि का दर्जा पाने वाले आमंत्रित अतिथियों में से कुछ को प्रशासन लाइजनिंग अफसर की सुविधा तक दिलवाएगा। आयोजन के दौरान प्रशासन शहर में जुटने वाली देश विदेश से जुड़ी नामचीन हस्तियों की सेहत का ध्यान रखने के भी पुख्ता इंतजाम रखेगा।
इसके लिए 4 से 9 फरवरी तक शहर के सभी प्रमुख सरकारी व निजी अस्पतालों में एलर्ट जारी करते हुए किसी भी स्तर की इमरजेंसी से निपटने को पांच से दस आईसीयू बेड भी आरक्षित रखे जाने का निर्देश सीएमओ के साथ संबंधित अस्पतालों के सीएमएस को दिया गया है।
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि आयोजन के दौरान जुटने वाले अतिथियों को सेहत से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी से बचाने को वृंदावन के आयोजन स्थल सेक्टर 15 के सभी प्रवेश द्वार के साथ ही प्रदर्शन स्थल व लाइव शो स्थल के समीप भी 40 एंबुलेंस की तैनाती रहेगी।
इनमें से 20 एंबुलेंस एडवांस स्तर पर आपातकालीन चिकित्सा सुविधा के साथ वेंटिलेटर युक्त होगी।