फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बाढ़ से 16 जिलों के 517 गांव प्रभावित, मुख्यमंत्री का निर्देश- खुद बांधों का निरीक्षण करें अफसर

Wed, 12 Aug 2020 05:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नदी के किनारे के गांवों को बाढ़ से सुरक्षित बचाने के लिए जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों को बांधों का निरीक्षण खुद करने और तटबंधों को सुरक्षित करने के उपाय समय से करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


राहत आयुक्त संजय गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी बाढ़ प्रभावित जिलों के डीएम को बाढ़ राहत कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता पर लेने का निर्देश दिया है। गोयल ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के सभी तटबंध सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित जिलों में सर्च व रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ की 15 और एसडीआरएफ व पीएसी की सात टीमें तैनाती की गई हैं। 644 नाव लगी हैं।

उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ित परिवारों को अब तक 51,403 खाद्यान्न किट व 1,84,524 मीटर तिरपाल का वितरण किया जा चुका है। बाढ़ क्षेत्रों में 262 मेडिकल टीमें लगाई गई हैं। इस समय 16 जिलों के 517 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।
विज्ञापन


राहत आयुक्त ने बताया कि आपदा से निपटने के लिए जिला व राज्य स्तर पर आपदा नियंत्रण केंद्र की स्थापना की गई है। किसी को भी बाढ़ या अन्य आपदा के संबंध में कोई भी समस्या होती है तो वह जिला आपदा नियंत्रण केंद्र या राज्य स्तरीय कंट्रोल हेल्पलाइन नंबर 1070 पर फोन से संपर्क कर सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें