फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन



बाराबंकी। एक नवविवाहिता ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।


इसी बीच नवविवाहिता की मौत की खबर पाकर पति व ससुराल के अन्य लोग उसके मायके पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी।


पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों को थाने भेजकर नवविवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुस्काबाद मजरे मिठवारा निवासी रामप्रकाश की पुत्री रेनू रावत (22) की शादी 12 मई 2018 को मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम करनपुर निवासी दिलीप कुमार के पुत्र विमलेश कुमार से हुई थी।


रेनू के भाई दीपू का आरोप है कि, बहन के विदा होकर ससुराल पहुंचने पर पति ने उसे काफी पीटा था। इसके चलते वह रेनू को मायके ले आया था। तब से वह मायके में ही रह रही थी। बुधवार दोपहर परिवार के सभी लोग मेंथा पेराई करने गए थे।
विज्ञापन



घर में अकेली रेनू ने तभी फांसी लगा ली। परिवार के लोग घर लौटे तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर भी जवाब नहीं मिला। इस पर रेनू की भाभी अनीता ने खिड़की से अंदर झांका तो दंग रह गई।


कमरे में रेनू फांसी के फंदे पर लटकी थी। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर रेनू को फंदे उतारकर फतेहपुर के एक क्लीनिक पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


रेनू की मौत की खबर मिलते ही पति विमलेश अपने पिता दिलीप कुमार व अन्य रिश्तेदारों के साथ मुस्काबाद पहुंचा तो आक्रोशित परिवारीजनों व ग्रामीणों ने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन



सूचना पर पहुंची पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों को थाने भेजकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


कोतवाल अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि, विवाहिता के पास से सुसाइड नोट मिला है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें