मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत
रायबरेली। रेलवे स्टेशन के निकट शनिवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक ठेकेदारी करते था।
शहर कोतवाली क्षेत्र के खालीसहाट के निकट कैलाशपुरी के रहने वाले संजय सिंह (42) रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित यार्ड के पास मालगाड़ी की चपेट में आ गए।
यह मालगाड़ी करीब 1.30 बजे स्टेशन से बनारस की ओर जाने के लिए छूटी थी। कुछ ही दूरी पर घटना घटी। घटना की जानकारी होने पर परिजन भी जीआरपी थाने पहुंचे।
जीआरपी थाने पहुंचे परिवारीजन प्रांजल ने बताया कि संजय सुबह कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे। दोपहर में घटना की खबर लगी।
वह कांग्रेस कार्यालय से रेलवे स्टेशन कैसे पहुंचे और यार्ड की तरफ रेलवे लाइन पर क्यों गए, इस बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी है।
जीआरपी का कहना है कि दोपहर करीब 1.45 बजे मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत होने की जानकारी हुई तो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।