फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग ने बेगम की विदाई के लिए थाने में लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन माह पूर्व 25 साल की महिला से हुआ था निकाह
विज्ञापन

सीतापुर। तालगांव कोतवाली क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी की विदाई के लिए थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग ने हाल ही में एक युवती से निकाह किया था। जिसके बाद युवती ससुराल जाने से मना कर रही है। पुलिस इस मामले को सुलझाने में जुटी हुई है।

रेउसा थाना क्षेत्र के ग्राम ईरापुर सुपौली निवासी 72 वर्षीय एक बुजुर्ग ने तालगांव थाना क्षेत्र के ग्राम भेलावां निवासी एक परिवार के खिलाफ तालगांव कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि तीन माह पूर्व 25 हजार रुपये लेकर एक परिवार ने महिला से उसका निकाह कराया था।
विज्ञापन


निकाह के 10 दिन बाद ही महिला उसे छोड़कर मायके चली आई। अब वह वापस आने से मना कर रही है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता की उम्र 72 वर्ष के करीब है, जबकि जिस महिला से हाल ही में निकाह की बात कही जा रही है, उसकी उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है।
विज्ञापन


वहीं बुजुर्ग की पहली पत्नी भी पति के साथ ही रहती है। दूसरी बीवी अब वहां जाने से मना कर रही है। रविवार को भी दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया है। विवाद सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें